Home कोंडागांव केशकाल | शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद का शेड्यूल जारी,...

केशकाल | शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन कहां रहेगा शटडाउन….

8
0
कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
केशकाल:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्री-मानसून रखरखाव एवं संधारण कार्य के मद्देनजर केशकाल नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में 15 जून से 19 जून तक चरणबद्ध रूप से विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार 33/11 केवी सब स्टेशन केशकाल से निकलने वाली विभिन्न 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार निर्धारित तिथियों में संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को 11 केवी केशकाल टाउन-1 फीडर अंतर्गत बेरागांव, डीहीपारा, गढ़सिलियावाड़ा, एसडीएम कार्यालय क्षेत्र, केशकाल माला पेट्रोल पंप, तुमुसकोंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 16 जून को 11 केवी केशकाल टाउन-2 फीडर अंतर्गत केशकाल शहर, सुरडोंगर, बाजारपारा एवं गौरगांव क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं 17 जून को 11 केवी केशकाल टाउन-3 फीडर के तहत केशकाल शहर के मेन रोड, हरदीपारा, पंचवटी, टाटामारी, बेरागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 18 जून को 11 केवी विश्रामपुरी फीडर से जुड़े चिखलाडीही, कोहकामेटा, सिदावंद, गुड़शिपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में तथा 19 जून को 11 केवी बड़ेमां फीडर अंतर्गत टिकरापारा, जामगांव, कोटेलपाट, ब्यालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने नागरिकों से आवश्यक कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार निपटाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here