Home कोरबा सभापति नूतन सिंह ठाकुर व पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माताश्री सुशीला...

सभापति नूतन सिंह ठाकुर व पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माताश्री सुशीला देवी का निधन, परिवार सहित क्षेत्र में शोक

8
0

कोरबा। नगर निगम की सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माताश्री सुशीला देवी का सोमवार दोपहर हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक की भावना व्याप्त हो गई।

सुशीला देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को सदैव सर्वोपरि रखा। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से परिवार के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उनके निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here