Home चर्चा में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरगुजा की तीन...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरगुजा की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

9
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी प्रदर्शनी
अम्बिकापुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत भाजपा सरगुजा द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में 18 जून तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, युवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह के आतिथ्य में फीता खोल कर किया गया।
इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्र और जानकारी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास की यात्रा को दर्शाते हैं। यह प्रदर्शनी आम जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम बनेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। यह प्रदर्शनी इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमल भान सिंह, नगर निगम अध्यक्ष हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, कार्यक्रम संयोजक विकास पांडेय, मनीष सिंह, मधु चौधरी, निश्चल सिंह, आलोक दुबे, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, रिंकू वर्मा, सावित्री जायसवाल, किरण मिश्रा, शकुंतला पांडेय, देवकी त्रिपाठी, सुभांगी बिहाड़े, निरंजन राय, दीपक सिंह तोमर, प्रयाग साहू, संजीव वर्मा, अभिषेक सिंह देव, निशांत सिंह सोलू, अजय सोनी, विकास शुक्ला, दीपक यादव, सुनीत मिश्रा, सत्यम सिंह, गीता यादव एवं अभिषेक सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here