सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर
सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द में पूर्व में पदस्थ सचिव नितेश गबेल का स्थानांतरण होने के पश्चात भी उनके द्वारा नवपदस्थ सचिव कृष्ण सिदार को प्रभार संबंधित कार्य नहीं किया जा रहा है।
पूर्व सचिव नितेश गबेल द्वारा प्रभार प्रदान,बैंक में हस्ताक्षर सहित अन्य कार्यों को नहीं किया जा रहा है।
पूर्व सचिव नितेश गबेल का स्थानांतरण जिला पंचायत द्वारा किया जा चुका है लेकिन सचिव के द्वारा शासकीय आदेश का अवहेलना करते हुए सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
New Doc 06-16-2026 14.14
इन सभी विषयों को लेकर ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी गौड़ ने कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर नवपदस्थ सचिव को प्रभार दिलाने हेतु आग्रह किया है।








