Home कोंडागांव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हात्मा में योगाभ्यास...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हात्मा में योगाभ्यास आयोजित

9
0

हात्मा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हात्मा, विकासखण्ड बड़ेराजपुर, जिला कोंडागांव में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। शिक्षकों द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योग गतिविधियों में भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए योगाभ्यास में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संदेश के साथ किया गया।
“योग करें, निरोग रहें” के संदेश के साथ विद्यालय परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here