Home चर्चा में जनपद पंचायत सीईओ ने पत्रकारों को दिया संवाद का निमंत्रण, विकास कार्यों...

जनपद पंचायत सीईओ ने पत्रकारों को दिया संवाद का निमंत्रण, विकास कार्यों पर होगी खुली चर्चा

2
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी पत्रकारों और प्रेस प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। सीईओ की इस पहल को प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सीईओ अभिषेक पाण्डेय ने पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा करें। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति, आम जनता से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से बातचीत की जाएगी।
पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित संवाद से न केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होगा, बल्कि जनहित के मुद्दों के त्वरित समाधान में भी मदद मिलेगी। पत्रकारों ने सीईओ की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने वाला कदम बताया है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में क्षेत्रीय विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मीडिया और प्रशासन के बीच होने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक आने वाले समय में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के समाधान और बेहतर समन्वय का नया अध्याय साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here