Home कोरबा पाली कन्या शाला में धूमधाम से मना संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,तिलक लगाकर,मुंह...

पाली कन्या शाला में धूमधाम से मना संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,तिलक लगाकर,मुंह मिठा कराकर एवं ड्रेस पुस्तक वितरण करके दिलाया गया प्रवेश

8
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

कोरबा/पाली:- पाली स्थित शासकीय माध्यमिक कन्या शाला में मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के बाद न्योता भोज भी रखा गया जिसमें जनप्रतिनिधियों,शिक्षा अधिकारियों,शिक्षकों,पालकों और बच्चों ने भाग लिया,
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर,मुंह मीठा कराकर ,माला पहनाकर और पुस्तकें देकर स्वागत किया गया, इस दौरान आयोजन के मुख्य अतिथि
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि “शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। बेटियों को पढ़ाना मतलब पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करना, शाला प्रवेशोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में स्कूल के प्रति लगाव पैदा करते हैं,
नपं.उपाध्यक्ष लखन प्रजापति ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित स्कूल भेजें,विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुमदेश गोभिल ने कहा “शत-प्रतिशत नामांकन हमारा लक्ष्य है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए संकुल की पूरी टीम संकल्पित है

पार्षद एवं पीआईसी सदस्य खाद्य नागरिक आपूर्ति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले नवाचारों की जानकारी दी,साथ बच्चों को अनुशासन के साथ शिक्षा और शिक्षा के साथ संस्कार के उदय की बात भी समझाई, साथ ही संकुल समन्वयक गिरीश गौतम शर्मा ने बताया कि इस बार संकुल की सभी शालाओं में प्रवेश प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है,और अंत में संस्था प्रमुख रीता टांडी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया,आयोजन का सफल संचालन प्रकाश सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, पार्षद तूफान सिंह राज,पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री कश्यप , नोडल एवं प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल श्रीमती शशिकला श्रीवास सहित,पूनम पांडे,गिरजा उपाध्याय,दामिनी यादव,करुणा साहू,वीरेंद्र निर्मलकर,सत्यनारायण जोशी,शिवभूषण उइके, सरोज सिंह, श्रीमती जोंगास, शिवकुमारी,कीर्ति ठाकुर सहित शिक्षक शिक्षिकाएं पालकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here