कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
24 जून 2026 को ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल्स एसोसिएशन (AIDEOA) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड के कोलकाता स्थित मुख्यालय के मुख्य गेट पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में देश भर की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों (सब्सिडरीज) एवं NEC से आए सैकड़ों डिप्लोमा इंजीनियरों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल इंडिया प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों में एस ई सी एल के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार साहू जों कुसमुंडा क्षेत्र मे वरिष्ठ ओवरमेन के पद पर कार्यरत है को भी शामिल किया गया जिन्होंने प्रबंधन से माइनिंग कम्युनिटी के जायज मांगों को बिना देरी किये पूर्ण करने हेतू आवश्यक कार्यवाही एवं पूरी करने अपनी बातों को उनके समक्ष रखे

इस धरने में मुख्य रूप से *एसईसीएल (SECL) के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, **आईटी सेक्रेटरी मनीष सिंह, **सुमंत कुमार, **विनोद यादव, **दिनेश यादव, **भास्कर यादव* एवं *नरेश यादव एवं अन्य सभी क्षेत्रों से आये हुए साथी शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल ने माइनिंग कम्युनिटी की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और उन्हें पक्ष में करने के लिए अपनी बातें पुरजोर तरीके से रखे |यह वार्ता बेहद सकारात्मक और सार्थक माहौल में संपन्न हुई। प्रबंधन ने एसोसिएशन की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उन्हें जल्द पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद AIDEOA ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।
एसोसिएशन की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
* *ई-2 ग्रेड में प्रमोशन:* माइनिंग संभाग के अभ्यर्थियों का गैर-अधिकारी से अधिकारी वर्ग ई-1 में प्रमोशन करने के हालिया आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए और पूर्व की भांति सीधे ई-2 ग्रेड में प्रमोशन दिया जाए।
* *पदोन्नति अधिसूचना:* गैर-अधिकारी से अधिकारी वर्ग में प्रमोशन के लिए रुकी हुई अधिसूचना को जल्द से जल्द जारी किया जाए।
* *नया कैडर स्कीम और टाइम बाउंड प्रमोशन:* माइनिंग सुपरवाइजर्स के प्रमोशन के लिए या तो 1993 का कैडर स्कीम लागू हो, या AIDEOA द्वारा अनुशंसित स्कीम, अथवा नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड का कैडर स्कीम लागू किया जाए। साथ ही प्रत्येक 3 वर्ष में ‘टाइम बाउंड प्रमोशन’ सुनिश्चित हो।
* *रेस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट को मान्यता:* रेस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट धारकों को कोल इंडिया की सीधी भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं में पूर्ण मान्यता दी जाए।
* *आयु सीमा में छूट:* माइनिंग के छात्रों को ‘वन टाइम’ 5 साल का एज रिलैक्सेशन (आयु सीमा में छूट) दिया जाए और माइनिंग के छात्रों की ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर श्रेणियों के आधार पर क्रमशः 35, 38 एवं 40 वर्ष किया जाए।
एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि कोल इंडिया प्रबंधन अपने दिए गए आश्वासनों को एक निश्चित समयावधि के भीतर धरातल पर लागू करेगा। इसके साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं देखी गई, तो संगठन भविष्य में आगे की उग्र रणनीति और बड़े आंदोलन पर विचार करने के लिए बाध्य होगा।
आज के इस सफल धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से AIDEOA के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर. के. तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद प्रजापति और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह,एस ई सी एल अध्यक्ष अशोक साहू, दीपक सिंह, चन्दन सिंह,अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। इस प्रदर्शन में विभिन्न सब्सिडरी से आए सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








