संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
योजना से आर्थिक दबाव भी हुआ कम, खेती को मिला संबल
जांजगीर-चांपा 25 जून 2026। विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुनुन्द निवासी किसान श्री शिवकुमार तिवारी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती में बड़ी सहारा बनकर उभरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचने से वे खरीफ सीजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं।
शिवकुमार बताते हैं कि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। प्रत्येक सीजन में बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध हो जाने से खेती की तैयारी आसान हो जाती है और आर्थिक दबाव भी कम होता है। उन्होंने बताया कि इस बार प्राप्त हुई 23वीं किस्त का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। शिवकुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित ऐसी योजनाएं गांवों की खुशहाली और कृषि विकास को नई दिशा दे रही हैं।








