Home चर्चा में झारखंड सीमा से लगे सोनबरसा पहुंचीं सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा, कोरवा समाज...

झारखंड सीमा से लगे सोनबरसा पहुंचीं सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा, कोरवा समाज की समस्याएं सुनीं ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

10
0
बलरामपुर संवाददाता : युसूफ खान
विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत गौतमपुर अंतर्गत झारखंड सीमा से लगे दूरस्थ ग्राम सोनबरसा में सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा ने अति पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज के भाइयों-बहनों एवं ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, राशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
अपने संबोधन में विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि कोरवा समाज सहित सभी कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करते हुए शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और उनके समाधान को लेकर आशा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here