अमटाही, सरईडीह व राजेंद्रपुर मुहर्रम कमेटी ने अतिथियों का किया सम्मान, पारंपरिक लाठी-डंडा खेल बना आकर्षण का केंद्र
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी/राजेंद्रपुर,
मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को राजेंद्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह क्षेत्र में श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान हजरत इमाम हसन एवं इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुहर्रम कमेटियों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस सामरी की पावन धारा से प्रारंभ होकर खेल मैदान राजेंद्रपुर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पूरे मार्ग में या हुसैन, या अली, एवं हम हुसैन वाले हैं, जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी तथा अति विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष निजाम अली उपस्थित रहे। मुहर्रम कमेटी अमटाही, सरईडीह एवं राजेंद्रपुर की ओर से सभी अतिथियों का गमछा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज ने कहा—
मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मुहर्रम कमेटी की ओर से राजेंद्रपुर में चबूतरा (शेड) निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने चबूतरा (शेड) निर्माण कराने की घोषणा की।

वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी —
ने भी सभी लोगों को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के त्याग, बलिदान और इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डाला।
आयोजन के दौरान पारंपरिक लाठी-डंडा खेल का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष आकर्षण केंद्र बना। इसकी शुरुआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं मुहर्रम कमेटी के सदर यूसुफ अंसारी ने स्वयं मैदान में उतरकर की। इसके बाद युवाओं ने पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन यूसुफ खान ने किया।
अंत में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा के लिए मुहर्रम कमेटी राजेंद्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह की ओर से आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर युसूफ अंसारी , अब्दुल मन्नान खान, आरिफ अंसारी, वकील अंसारी,भाजपा नेता इंद्रदेव निकुंज, सीजे प्रजापति, प्रेस क्लब कुसमी के कोषाध्यक्ष फिरदोस आलम, सह कोषाध्यक्ष सद्दाम खान, कार्यालय प्रभारी जसीम खान, पूर्णिमा सेमरिया, खालिद, राहुल गुप्ता, सहित राजेंद्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह के समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रेस क्लब के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।








