Home चर्चा में कुसमी नगर पंचायत को मिले तीन नामांकित पार्षद, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने...

कुसमी नगर पंचायत को मिले तीन नामांकित पार्षद, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने दी बधाई

9
0
बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान
कुसमी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में नगर पंचायत कुसमी में भी तीन नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उमेश्वर ओझा, केदार गुप्ता एवं ममता पैंकरा को नगर पंचायत कुसमी का नामांकित पार्षद नियुक्त किया गया है।
तीनों की नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नव नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे नगर के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने नव नियुक्त नामांकित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि तीनों पार्षद नगर पंचायत के विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान देंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। साथ ही नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here