Home चर्चा में कबीर प्राकट्य दिवस पर पनिका मानिकपुरी समाज ने निकाला भव्य शोभा...

कबीर प्राकट्य दिवस पर पनिका मानिकपुरी समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा

9
0

-समाज से जात-पात, अंधविश्वास और भेदभाव को मिटाने वाले संत कबीर सर्व समाज के आदर्श…अधिवक्ता चितरंजय

समाज से जात-पात, अंधविश्वास और भेदभाव को मिटाने वाले संत कबीर सर्व समाज के आदर्श हैं, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि संत कबीर के दोहों के रूप में प्राप्त संदेशों को आत्मसात कर लोगों ने अपना जीवन सुखमय बना लिया है तथा आज भी उनकी पंक्तियां सर्व समाज को सच्चे और अच्छे जीवन की राह दिखाती हैं।

आज महान संत कबीर प्राकट्य दिवस 29 जून 2026, सोमवार को पनिका मानिकपुरी समाज ने नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक से कबीर धाम तुरी भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई थी जिसे अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने समाज के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश महंत एवं तहसील अध्यक्ष सरोज दास महंत के उपस्थिति में श्वेत ध्वज दिखाकर रवाना किया जो नगर में प्रमुख मार्ग से होते हुए कबीर धाम मंदिर तुरी पहुंची जिसका स्थान स्थान पर समाज के लोगों के साथ ही ग्रामीणों ने संत कबीर अमर रहे… के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया।

आज कबीर जी की शोभा यात्रा में सामाजिक एकता और समरसता प्रगट हो रहा था। इस आयोजन के संबंध में आयोजक पनिका मानिकपुरी समाज के अध्यक्ष सरोज दास महंत ने बताया कि समाज के द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शक्ति से शोभा यात्रा निकाल कर कबीर साहेब के संदेशों को जन-जननतक पहुंचाने का कार्य किया गया तथा संत कबीर साहेब मंदिर तुरी में कबीर साहेब के चौंका आरती पूजन के बाद विशाल सभा का आयोजन कर समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर समाज के प्रदेश महासचिव मुरली महंत के साथ ही गणमान्य लोगों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन हासिल किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों, बच्चों, युवाओं के साथ नारी शक्तियों की विशेष भूमिका रही है जो कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया है। विदित हो कि यह पर्व हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो महान संत और समाज सुधारक कबीरदास जी के प्राकट्य का प्रतीक दिवस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here