खिलेश साहू –
सहकारिता मंत्रालय के पाचवे वर्ष होने पर पुरे भारत वर्ष मे सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस उपलक्ष मे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भखारा मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ सहकारिता ध्वजारोहण उपरान्त कृषक बंधुओ से चर्चा परिचर्चा हुआ । समिति के सभी कर्मचारी उपस्थित थे नगरपंचायत भखारा भठेली से कृषक , वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी, व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए समिति प्रभारी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कम लागत मे अच्छा उत्पादन कृषि मे विविधता फसल चक्र मे परिवर्तन कर अधिक आर्थिक लाभ कमाने जाने पर चर्चा किये वरिष्ठ नागरिक अशोक सिंह गौर द्वारा अपने संबोधन मे दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन मे लाभ व अधिक रासायनिक खाद से फसल , जलवायु और मानवजीवन पर होने वाले दूषप्रभाव के बारे जानकारी दिये ।
इस अवसर पर नये 3 कृषक समिति सदस्य बने अधिक संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे , समिति के प्राधिकत अधिकारी गोविन्द राजपूत द्वारा सभी नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समिति से जुड़े रहने और शासकीय योजनओ का भरपुर लाभ लेकर आय बढ़ाने की बात कही गई।








