Home कोरबा कुसमुंडा के कुचेना में बना अंडरब्रिज बारिश में बना मुसीबत, जलभराव से...

कुसमुंडा के कुचेना में बना अंडरब्रिज बारिश में बना मुसीबत, जलभराव से यातायात प्रभावित; स्थानीय लोगों ने उठाई निकासी व्यवस्था सुधार की मांग

9
0

गुरदीप सिंह –

कुसमुंडा क्षेत्र के कुचेना में एसईसीएल द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। गुरुवार को हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से भर गया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि पुल का डिजाइन और आकार उचित तरीके से नहीं रखा गया, साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई पंप या मोटर सिस्टम भी नहीं लगाया गया।

बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे यह मार्ग आम लोगों के लिए जोखिम भरा बन जाता है। लोगों ने मांग की है कि अंडरब्रिज में तुरंत पानी निकासी के लिए मोटर पंप लगाया जाए, ताकि बारिश के समय जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here