संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शाला विकास के लिए इस निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण बताया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष मदन साहू, जनपद सदस्य अनुसुइया चंद्राकर, जनपद सभापति जनार्दन वर्मा, सरपंच प्रेमीन बाई लहरे, उपसरपंच फागूराम सेन, पंच शकुंतला साहू, दिलेश्वरी ध्रुव, जनपद प्रतिनिधि मोकेश चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश लहरे, शाला विकास समिति के सदस्य मुखीराम साहू, बगस ध्रुव, झब्बू ध्रुव सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि प्रार्थना शेड के निर्माण से विद्यार्थियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने भी इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।








