Home कोरबा दीपका की सड़कों पर चंद घंटे की बारिश से नगर प्रबंधन की...

दीपका की सड़कों पर चंद घंटे की बारिश से नगर प्रबंधन की खोल दी पोल भरा लबालब पानी, मरम्मत के नाम पर होंगे अब करोड़ों के टेंडर

15
0
कोरबा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
गेवरा दीपका – औद्योगिक नगरी दीपका में हर साल की तरह इस वर्ष भी बारिश के मौसम आते ही सड़कों में पानी लबालब भरे हुए देखे जा सकते हैं जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
वहीं दूसरी ओर एसईसीएल एवं नगर पालिका परिषद दीपका के द्वारा नाली सफाई और ट्रेनिंग को क्लीन करने के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर हर वर्ष निकल जाते हैं लेकिन इसका सीधा फायदा भ्रष्टाचार में सिमट कर रह जाता है और दीपका की आम जनता चार महीने आस लगाकर बैठे रहती है की कब यह व्यवस्था सुदृढ़ हो और आवागमन सुचारू रूप से हो सके
मरम्मत के नाम पर होंगे करोड़ों के टेंडर जारी
दीपिका क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका में कल 21 वार्ड में से 10 से 11 वार्ड एसईसीएल गेवरा और दीपका के कॉलोनी के अंतर्गत आते हैं जिसकी साफ सफाई और रखरखाव का अधिकतर जिम्मा एसईसीएल प्रबंधन के ऊपर होता है और बाकी वार्डो का रखरखाव साफ सफाई और सुख सुविधाओं का ज्यादातर जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद दीपका की रहती है दीपिका नगर पालिका परिषद में प्रतिवर्ष साफ सफाई के नाम पर करोड़ों रुपया की स्वीकृति पूरे नगर पालिका के 21 वार्डो के लिए ली जाती है
नगर पालिका द्वारा बारिश के पूर्व किसी भी प्रकार की तैयारी नजर नहीं आ रही है। जिसस नगर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गई है
अब अधिकारियों की बल्ले बल्ले होने वाली है क्योंकि मरम्मत और कचरा उठाने के लिए लाखों का टेंडर जारी किया जाएगा और काम के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करते हुए
 लाखों रुपए की बंदरबाट की जाएगी
स्कूल जाने आने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर जाना पड़ेगा स्कूल
दीपका क्षेत्र में स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि नगर पालिका और एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा सड़कों और नालियों का रखरखाव की तैयारी नगण्य नजर आ रही है आने वाले दिनों में यदि इन सुविधाओं को  व्यवस्थित नहीं किया जाता है तो भारी दुर्घटना होने में कोई संदेह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here