सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अनुराग सिंहदेव ने राष्ट्र निर्माण में प्रकोष्ठों की भूमिका बताई तो भारत सिंह सिसोदिया ने डीएलपी प्रशिक्षण और जनसंपर्क पर दिया जोर
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा मंगलवार को संकल्प भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सभी 19 प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा कार्यसमिति सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का गमछा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।
मुख्य अतिथि अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और विशेषज्ञ लोगों का जुड़ना संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। केंद्र और राज्य सरकारों ने जनहित और राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज देश और प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी तत्व समाज में नकारात्मक नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका तथ्यों और जनसेवा के माध्यम से प्रभावी जवाब देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रकोष्ठ समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की रीति-नीति को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा प्रकोष्ठ राष्ट्र निर्माण और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबिकेश केशरी ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ संगठन की शक्ति हैं और इनके माध्यम से भाजपा की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और जनसंपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मयंक जायसवाल ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संतोष दास, डी.के. पुरिया, मधु चौदाहा, नीरू मिश्तिरी, निश्चल प्रताप सिंह, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, वैभव सिंह देव, निलेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, मनोज सोनी, कमलेश तिवारी, आनंद राज सोनी, कृष्णानंद तिवारी, देवेंद्र नाथ दुबे, उमेश अग्रवाल, संजीव सेठ, जनमेजय पांडेय, सुनील गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बृजकिशोर सोनी, कुंजबिहारी गुप्ता, अरविंद कनौजिया, विमल मंडिलवार, श्यामलाल गुप्ता, अपूर्व विश्वकर्मा, निष्ठा पांडेय, शरद अग्रवाल, वशिष्ठ महंत, कृष्ण कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, जतिन परमार, अनिल त्रिपाठी, अजय केशरी, काशी केशरी, सुनीत मिश्रा, नीरज अग्रवाल, सूरज निषाद, अंकुर मिश्रा, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरोज गुप्ता, कल्पना भदौरिया, सरस्वती यादव, रेणु भारती, नलिनी पांडेय, शालिनी सिंह, पूनम सिंह, आशा मिश्रा, रजनी, संगीता सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








