Home कोरबा कांग्रेस मंडल टीम कुसमुंडा के नेतृत्व में श्रमिकों की आवाज़ बनी बुलंद

कांग्रेस मंडल टीम कुसमुंडा के नेतृत्व में श्रमिकों की आवाज़ बनी बुलंद

21
0

गुरदीप सिंह –

आज कांग्रेस मंडल टीम कुसमुंडा द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री धनंजय दीवान के नेतृत्व में भू-विस्थापित एवं भू-प्रभावित श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण के विरोध में SECL कुसमुंडा साइलो CHP-2 में फोनिक्स कंपनी का कार्य बंद कराया गया।

लगभग 2 घंटे तक चली सकारात्मक चर्चा में श्रमिकों की महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गईं, जिनमें कंपनी का परिचय पत्र (आईडी कार्ड), मेडिकल सुविधा, साप्ताहिक अवकाश, वेतन पर्ची (पेमेंट स्लिप), ईएसआईसी, न्यूनतम वेतन का भुगतान एवं अन्य श्रमिक हितों से जुड़े आवश्यक मुद्दे शामिल रहे। लंबे समय से इन सुविधाओं से कर्मचारियों को वंचित रखा जा रहा था।

चर्चा के दौरान SECL के GM (O)&SOP&P श्री अरविंद के. आर. रॉय ने सभी मांगों को उचित एवं जायज़ माना तथा फोनिक्स कंपनी को इन मांगों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही फोनिक्स कंपनी ने भी लिखित रूप से सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस आंदोलन में मंडल अध्यक्ष श्री धनंजय दीवान, जिला महामंत्री श्री भुवनेश्वरी दास, युवा साथी कमलेश धीवर जी, मंडल मीडिया प्रभारी श्री नटवर लाल एवं अनेक युवा साथियों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

कांग्रेस हमेशा श्रमिकों, भू-विस्थापितों और भू-प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here