Home चर्चा में ग्राम मोदकपाल में पशु औषधालय का शुभारंभ, क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगा...

ग्राम मोदकपाल में पशु औषधालय का शुभारंभ, क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगा बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा का लाभ

13
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
जिला बीजापुर के विकासखंड उसूर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकीनार के आश्रित ग्राम मोदकपाल में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई। आज  27 जुलाई 2026 को ग्राम मोदकपाल पशु औषधालय का शुभारंभ ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री सदाशिव अलसा के करकमलों द्वारा विधिवत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की पंच श्रीमती अनीता अंगनपल्ली, श्री जव्वा शंकर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन बीजापुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पशु औषधालय की स्थापना से क्षेत्र के पशुपालकों को अब बेहतर एवं समय पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
नव स्थापित पशु औषधालय मोदकपाल से लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में स्थित मुर्कीनार, संड्रेल, पावरेल, पुसगुड़ी, नुकनपाल सहित आसपास के अनेक गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। यहां पशुओं के उपचार, कृत्रिम गर्भाधान (पशु नस्ल सुधार), बधियाकरण, टीकाकरण, रोग नियंत्रण, परामर्श एवं अन्य पशु स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग, जिला बीजापुर के उपसंचालक डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. शिव शंकर करनम, डॉ. सुरेश कुमार साहू, डॉ. विकास कुमार मेश्राम (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ) तथा सुश्री अंबिका कांगे (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु औषधालय मोदकपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि पशु औषधालय के प्रारंभ होने से दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र के पशुपालकों को अब पशुओं के उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उनके गांव के निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल क्षेत्र में पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here