Home कोरबा प्रोजेक्ट धड़कन: आरंग के गुखेरा में चिरायु टीम ने 200 बच्चों का...

प्रोजेक्ट धड़कन: आरंग के गुखेरा में चिरायु टीम ने 200 बच्चों का किया संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग : रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत चिरायु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा तथा स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों के लगभग 200 बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से विस्तृत चिकित्सकीय जांच की गई।

परीक्षण के दौरान चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों के हृदय की विशेष जांच के साथ-साथ उनके नाक, कान, गला, त्वचा, नेत्र, दांत और मानसिक स्वास्थ्य का बारीकी से मुआयना किया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों की ऊंचाई और वजन का सटीक मापन कर उनके पोषण स्तर का भी आकलन किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को मौसमी बीमारियों से बचाव तथा बेहतर दिनचर्या के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा निर्देश भी प्रदान किए गए।

इस दौरान चिरायु टीम से डॉ. अबरार आलम, डॉ. शोभा निषाद, टिकेश्वरी साहू एवं डुमेंद्र धुर्वे ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षिक स्टाफ के सदस्य अरविंद वैष्णव, के. के. साहू, राम नारायण कन्नौजे, विमला चौहान, फातिमा जांगड़े तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा करकेल व ओमेश्वरी देवांगन सहित शाला परिवार का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here