Home चर्चा में वैष्णवी संगीत विद्यालय के छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदान की...

वैष्णवी संगीत विद्यालय के छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदान की छात्रवृत्ति …

6
0

संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे

सारंगढ़ ।नया रायपुर मंत्रालय महानदी भवन छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सचिव तथा सारंगढ़ के पूर्व कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकार मोना सेन तथा लोक संगीत के प्रसिद्ध गायिका कंचन जोशी इन सभी अधिकारियों के कर कमलों से मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय की छात्रा कुमारी झरना वैष्णव जो की कथक नृत्य में विशारद की छात्रा है। जिन्होंने कथक नृत्य में कई एक मंचों प्रदर्शन किए। विद्यालय के ही छात्र जसपाल रत्नाकर जो की सीनियर डिप्लोमा की तैयारी कर रहे हैं जिन्होंने कई एक शास्त्रीय गायन में मंच प्रदर्शन किया ।इन दोनों छात्र-छात्रा को 10 – 10 हजार छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान किये है। हमारे छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आए हुए,छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति प्रदान किए
संस्था के प्राचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य छत्तीसगढ़ शासन एवं समस्त कलाकारों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने विद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के गायन, तबला, सितार ,वायलिन ,एवं कथक नृत्य के छात्र-छात्राओं को अपील करता हूं कि वह भी लगन से संगीत की शिक्षा ग्रहण करें एवं सारंगढ़ जिले का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here