Home चर्चा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ईर्रा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ईर्रा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

5
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरूद जनपद के ग्राम ईर्रा के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क खून जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लेकर रक्त जांच करवाई,कार्यक्रम में सरपंच सूर्यकांत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष योगेश्वर साहू, अरुण साहू एवं डॉ. घनश्याम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में आई.एन.आर. लैब कोर्रा, भखारा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा,ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों, डॉक्टरों, लैब टीम एवं सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद एवं बधाई दी गई।
सबके है साथ, होगी विकास
ग्राम ईर्रा के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में निशुल्क खून जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया,उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
सूर्यकांत साहू – सरपंच
योगेश्वर साहू – ग्रामीण अध्यक्ष
अरुण साहू
डॉ. घनश्याम साहू आदि के  सहयोग से ही गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
स्थानीय सामाजिक संस्था एवं चिकित्सकों के सहयोग से सोमवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर में सामान्य रोग, रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र एवं दंत रोगों की जाँच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here