Home चर्चा में अशोक साहू दूसरी बार बने जिला साहू संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष, समाज...

अशोक साहू दूसरी बार बने जिला साहू संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष, समाज में हर्ष की लहर।

1
0
सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर
जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें एक बार फिर अशोक साहू पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरी सारागांव और जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत अशोक साहू को दूसरी बार सर्वसम्मति से कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
दोबारा इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक साहू ने जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू और पूरे समाज का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है,वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाएंगे। अशोक साहू की इस नियुक्ति से पूरे साहू समाज में खुशी का माहौल है। समाज के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं,जिनमें बोधराम साहू,हेमन्त साहू,रामचरण साहू,भोला साहू,बोधीराम साहू,रामरतन साहू,तामेश्वर साहू,इतवार साहू,हेमलता साहू,सरोज साहू,प्रेम साहू,दिलीप साहू,शिव साहू,मनोज साहू,संजय साहू,सीता राम,भानु भुवन साहू,राजेंद्र साहू,पंकज कुमार साहू,रूपनारायण साहू और मेम साहू शामिल हैं,सभी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here