आरंग संवाददाता – सोमन साहू
नवापारा, 31 जुलाई 2026। पीएम श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय कराटे चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 5 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कराटे चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरदहा, विकासखंड आरंग में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के दौरान गोबरा नवापारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नगर में कराटे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराटे मैट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यक्ष सिन्टू सौरभ जैन, प्रभारी प्राचार्य महेश राम नेताम, संकुल समन्वयक विनोद कुमार साहनी, प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर तथा शिक्षक अश्विनी साहू का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता के संचालन एवं संपादन में विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यायाम शिक्षक
- पी. एल. तारक (वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीला)
- ईना बंजारे (शासकीय कन्या शाला, नवापारा)
- लकेश्वर साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरुरु)
- पुरुषोत्तम प्रधान (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊपरवारा)
- लोकूराम तारक (पीएम श्री सेजस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर)
मुख्य रेफरी एवं निर्णायक मंडल
मुख्य रेफरी के रूप में सेंसेई देवेंद्र प्रसाद भारद्वाज एवं सेंसेई राजेश गिलहरे ने जिम्मेदारी निभाई। निर्णायक मंडल में सेंसेई नेमधारी सोनवानी, सेंपाई सूरज गिलहरे, सेंपाई सागर सोनवानी, सेंपाई विधि साहू, सेंपाई खुशबू गिलहरे एवं सेंपाई नेहा गिलहरे शामिल रहे।
प्रशिक्षक
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के मार्गदर्शन हेतु संतोष वर्मा, सुनील साहू एवं धनेश डहरिया ने प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया।
विकासखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब चयनित खिलाड़ी 5 अगस्त को नरदहा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।







