Home कोरबा यूनियन बैंक दीपका शाखा में सेंधमारी करने वाले चोरों को हरियाणा के...

यूनियन बैंक दीपका शाखा में सेंधमारी करने वाले चोरों को हरियाणा के रोहतक जिले से कोरबा/दीपका पुलिस टीम ने धर दबोचा

3
0

हेमचंद्र सोनी/दीपका (कोरबा)

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस ने बैंक में सेंधमारी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक HR 12 AY 6504 को पुलिस ने जप्त किया है

यूनियन बैंक दीपका में सेंधमारी कर चोरी का हुआ था प्रयास

जानकारी के अनुसार, बीते 4 जून 2026 को यूनियन बैंक दीपका के शाखा प्रबंधक प्रशांत विहार ने दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर घुसने और चोरी करने का प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया था।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हरियाणा के रोहतक से दो आरोपी हुए गिरफ्तार

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है

इसी अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।

दिनांक 04 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश करने एवं चोरी का प्रयास किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दीपका पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक CG 12 AY 6504 जप्त की गई।

पकड़े गए आरोपियों में जीतेन्द्र बड़क पिता रामपाल बड़क, उम्र 33 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा) परवीन कुमार पिता संतलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर आरोपियों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर थाना दीपका लाया गया है तथा दीपका पुलिस के द्वारा आरोपियों के ऊपर अपराध क्रमांक : 219/2026 धारा – 305(a), 331(4), 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

इसी तरह पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्तियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। हम सतर्क रहेंगे तो एक सुरक्षित समाज का निर्माण करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here