Home चर्चा में 2 लाख युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लक्ष्य के...

2 लाख युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लक्ष्य के साथ चल रहा ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ सदस्यता अभियान : राहुल टिकरिहा

8
0
संवाददाता – विकास अग्रवाल
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में युवाओं और नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 23 जुलाई से 20 सितंबर तक प्रदेशभर में संचालित होगा, जिसका लक्ष्य 2 लाख युवाओं एवं नव-मतदाताओं को भाजपा और युवा मोर्चा से जोड़ना है।
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल टिकरिहा ने बताया कि अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले के बचेली से की गई। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और विकास के नए वातावरण के बीच युवाओं का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चल रहा है। www.joinbjymcg.com के माध्यम से युवा स्वयं सदस्य बन सकते हैं तथा रेफरल कोड के जरिए अन्य युवाओं को भी जोड़ सकते हैं। अब तक सिर्फ 7 दिनों में 18,846 युवाओं ने सदस्यता लेकर अपना प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर लिया है।
राहुल टिकरिहा ने बताया कि 8 अगस्त को सरगुजा तथा 9 से 14 अगस्त तक सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों में सदस्यता अभियान के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी एवं रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पिंटू साहू उपस्थित रहे।
— जिला संवाद प्रमुख, भाजपा सरगुजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here