Home चर्चा में भाजयुमो सरगुजा ने नाबालिक आदिवासी बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध...

भाजयुमो सरगुजा ने नाबालिक आदिवासी बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में किया अपराधी का पुतला दहन एवं सौंपा ज्ञापन

7
0
संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर :
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के आह्वान पर, सरगुजा जिले में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आरोपी का पुतला दहन किया गया ।
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि कांग्रेस के परसा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच एवं उनके परिजनों द्वारा नाबालिक के परिवार के लोगों को पैसा का प्रलोभन देकर मामले को शांत कर समझौत करने का भी निरंतर दबाव बनाया गया, जो कि काफी निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन परिजनों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे अस्वीकार कर पुलिस प्रशासन को सूचित कर उनसे कार्यवाही की मांग की गई है। नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ हुए इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
भाजयुमो समलाया मंडल एवं परसा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी तरुण जायसवाल के कृत्य के विरोध में उसका पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के दौरान जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, समीर श्रीवास्तव, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे, रोहन मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here