Home चर्चा में आरंग में ब्लॉक स्तरीय शालेय कबड्डी एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, सैकड़ों...

आरंग में ब्लॉक स्तरीय शालेय कबड्डी एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

3
0

सोमन साहू –

राजा मोरध्वज खेल परिसर आरंग में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी और बालक बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,अध्यक्षता अरुंधती देवी स्कूल जनभागीदारी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर,पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार,मानू जलक्षत्री,नरेंद्र साहनी, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी नीलमणि चंद्राकर,गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राचार्य हरेश दास,अरुंधती स्कूल प्राचार्या संध्यारानी बारीक,सहायक प्राचार्य लोकेश्वर साहू और आकाश विश्वास ने सरस्वती माता के छायाचित्र में माल्यार्पण और ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया.मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आरंग युवा एवं खेल संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र में खेल खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

डॉ संदीप जैन ने बताया कि आरंग युवा एवं खेल संगठन विगत कई वर्षों से राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं को आरंग में करवाने हेतु मांग किया जाता रहा है.जिस पर संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर विशेष चर्चा किया गया.जिस पर माननीय मंत्री द्वारा राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं को आरंग में करवाने हेतु आश्वासन दिया गया है.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और कराते प्रतियोगिता में पूरे आरंग विकासखंड के अनेकों स्कूलों से लगभग सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया.सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरंग विकासखंड कि टीम में अपनी जगह बनाई है.संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं को आरंग में करवाने हेतु मांग को विशेष रुचि लेने और उस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए डॉ संदीप जैन का आभार व्यक्त किया.

प्रतियोगिता का संयोजन अरुधंति स्कूल व्यायाम शिक्षिका प्रीति साहू और गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल व्यायाम शिक्षिका प्रियल साहू के नेतृत्व में किया गया.इस अवसर पर आरंग विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान,व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर,भोजराम मनहरे,अंथ्रेस मिंज,के के देवांगन,धनेश्वरी नारंग,शशिकांत बांधे,खोमन निषाद,फारूक मोहम्मद,हंसराज जलक्षत्री,त्रिवेणी बगरिया,फागुलाल साहू,अमित बंजारे,सोमनाथ लोधी,जगदीश कुर्रे,तरुण कुमार,जगन्नाथ साहू,आरंग कबड्डी क्लब से रघुवीर साहनी,संध्या घृतलहरे,तृप्ति साहू,दुष्यन्त धीवर,आरंग मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी,गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षकगण गोपाल शुक्ला,सत्येंद्र त्रिपाठी,प्रतीक्षा शर्मा,संतोषी साहू और सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here