Home चर्चा में नगर पंचायत आमदी के नव मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,...

नगर पंचायत आमदी के नव मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने दी शुभकामनाएं

5
0

खिलेश साहू –

धमतरी- नगर पंचायत कार्यालय आमदी में नव मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शासन द्वारा नगर पंचायत आमदी के लिए नियुक्त एल्डरमैन किशोर कुंभकार, जागेश्वर साहू एवं असरुराम साहू को एसडीएम पीयूष तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नगर पंचायत आमदी के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आमदी मंडल के पूर्व मंडल महामंत्री एवं वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य कीर्तन मीनपाल भी समारोह में शामिल हुए तथा नव नियुक्त तीनों एल्डरमैनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर कीर्तन मीनपाल ने कहा कि शासन द्वारा नगर पंचायत आमदी के विकास को गति देने के उद्देश्य से योग्य एवं अनुभवी व्यक्तियों को एल्डरमैन के रूप में दायित्व सौंपा गया है। उन्हें विश्वास है कि तीनों एल्डरमैन नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास एवं समन्वय से नगर पंचायत आमदी विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here