सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अम्बिकापुर ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कलश वंदन एवं वितरण समारोह से प्राप्त संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से युक्त कलश एवं रथ के सरगुजा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन एवं स्वागत किया।

इसके उपरांत पवित्र कलश एवं रथ को नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अस्थायी रूप से स्थापित किया गया। संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर यह पवित्र कलश जिले के विभिन्न मंडलों एवं ग्रामों में भ्रमण करेगा तथा उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
इस दौरान महापौर मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, विनोद हर्ष, मधु चौदाहा, निश्चल प्रताप सिंह, शुभांगी बिहाडे, ममता कश्यप , शोभा शर्मा , बबलू गुप्ता, सावित्री जयसवाल, शकुंतला पांडे,नीलम राजवाड़े, बबली नेताम, रजनी बिंद, रश्मि जयसवाल, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता,अर्चना सिंह, रेनू भारती, सरस्वती यादव, शालिनी सिंह, रीना राय, नलिनी पांडे, रूपा गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।






