कोर्ट स्टेनोग्राफर नवीन जायसवाल का अंतरराष्ट्रीय पहचान हम सबके लिए गौरव का विषय… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
शतरंज के क्षेत्र में शक्ति कोर्ट में पदस्थ स्टेनो ग्राफर नवीन जायसवाल एवं उसकी पुत्री महिमा जायसवाल की उपलब्धि हम सबके लिए गौरव का विषय है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि ए डी जे कोर्ट शक्ति में पदस्थ वरिष्ठ स्टेनोग्राफर नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री कुमारी महिमा जायसवाल भागलपुर, बिहार में आयोजित होने वाली Rival of Anga International Open Rapid Rating Chess Tournaments 2026 – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज नवीन एवं उसकी पुत्री की इस गरिमामय उपलब्धि पर न्यायालय परिवार, अधिवक्तागण के साथ अंचल के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
विदित हो कि
नवीन काफी समय से शतरंज खेल रहे हैं तथा नई पीढ़ी को भी शतरंज के लिए प्रेरित करते रहे हैं जिसमें स्वयं उनकी पुत्री महिमा का, शतरंज में रुचि लेकर अल्पायु में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए पिता के साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना शक्ति जिले के साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।







