आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ छत्तीसगढ़ राज्य इकाई सोम संगम सीतापुर उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन आरंग से हुआ जिसमें संस्थापक सोमेश तिवारी सोम उत्तरप्रदेश ,कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज उरई मुंबई कार्यक्रम प्रभारी हरमन बघेल हरि आरंग,संचालन अरविंद वैष्णव आरंग के साथ ही वाणी वंदना शैलजा सक्सेना ग्रेटर नोएडा,मंगलाचरण रामजी लाल वर्मा कल्याण मुंबई की सहभागिता के साथ कवियों ने विशेषकर सावन,बरसात,विश्व आदिवासी दिवस,होली ,प्रकृति, छत्तीसगढ़ी एवं हास्य व्यंग की रचनाएं पढ़कर पटल को काव्य सरिता में डुबो दिया साथ ही पटल में डा फूल चंद वर्मा अंबेडकर नगर,रमेशचंद्र नंदवंशी सुल्तानपुर उतरप्रदेश,भागीरथी सिन्हा दिल्ली,बृजराज वर्मा सलोन रायबरेली,नीलम पांडेय बस्तर, जन कवि सुखराम सागर, डॉ संजू त्रिपाठी लखनऊ उत्तरप्रदेश,गोपत राम टंडन आरंग,आशा बिसारिया सम्भल,जलेश्वरी वस्त्रकार जयराम नगर बिलासपुर,संजय सुमन दिल्ली,राम स्वरूप साहू,सोनिया माथुर बरनाला पंजाब आदि ने काव्य पाठ कर छत्तीसगढ़ी मंच को नमन किया। आभार कवि हरमन बघेल हरि ने किया ।








