आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वय सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन के मार्गदर्शन में कार्यशाला में संख्या पूर्व अवधारणा, संख्याएँ एवं स्थानीयमान ,नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित कार्यशाला में
उपस्थित 34 शिक्षक गण ने गणित विषय पर कक्षा के प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए इस प्रशिक्षण में शामिल हुए वह अपने कक्षा के अनुभव को रखते हुए कार्यशाला के मुख्य बिंदु गणित में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना तथा उन्हें गणित को खेल-खेल में सरल रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य को प्राप्त कर रहे थे।

प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव ने एक एक कर गिनती करने,जितेंद्र कोसरिया ने अपने कक्षा में स्थानीय मान के लिए गतिविधि, शिक्षिकाये गीता, केसरी , गायत्री, आरती और अन्य शिक्षिकाओं ने भी अपने कक्षा की प्रक्रियाओं को रखते हुए कार्यशाला में एक दूसरे को सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के सूत्रधार के रूप में छोटू राम साहू और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से जय वर्मा सर रहे जो आज संख्या सिखाने से पहले की गतिविधियों जैसे – तुलना करना, वर्गीकरण करना, आगे-पीछे, ऊपर – नीचे, आदि से जोड़ते हुए संख्याओं के सिखाने के लिए रोचक गतिविधियों को किया।

शिक्षकों के द्वारा किए गए बालगीत गिनती करने, जोड़ने, घटाने और शून्य की अवधारणा से संबंधित है इसे भी बताया।
इसके अतिरिक्त आज की सभी गतिविधियों को करके देखा गया जिससे कार्यशाला में रोचक गतिविधियां हुई और जोनल प्रभारी हरीश दीवान,नूतन मांडले उपस्थित रहे।







