Home चर्चा में रामकथा के बिना शिव जी की भक्ति अधूरी — पं. छत्रधर

रामकथा के बिना शिव जी की भक्ति अधूरी — पं. छत्रधर

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग भगवान शिव व राम में कोई भेद नहीं राम जी के इष्ट शिव जी हैं वहीं भूतभावन भोलेनाथ अहर्निश भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन करते हैं उक्त प्रेरक उद्गार भागवत कथावाचक पं छत्रधर दीवान के हैं श्रावणी पर्व पर शिव जी की नगरी आरंग सहित समूचा क्षेत्र शिवमय हो गया है कहीं कावड़ यात्रा कहीं शिव अभिषेक तो कहीं रामकथा द्वारा भूतभावन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा रहा है आचार्य श्री ने कहा कि नाम अनेक होने पर ईश्वर एक है इस दृष्टि से राम कृष्ण शिव नारायण में तनिक भेद नहीं है मानस जी में स्वयं भगवान राम ने कहा कि शिव जी का विरोध करने वाला साधक को मेरी प्राप्ति नहीं हो सकती इसलिए शिव दरबार में राम कथा की विशेष महिमा है आचार्य श्री ने पंचमुखी महादेव मंदिर सहित विविध अनुष्ठान में शामिल होकर प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here