Home चर्चा में जानकी नगर में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत...

जानकी नगर में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

5
0

सोमन साहू/रायपुर। बोरियाखुर्द के जानकी नगर में महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का पांचवां वर्ष बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद श्रीमती सुषमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न खेल, नृत्य, गीत और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जानकी नगर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनोखी निषाद ने बताया कि सावन उत्सव का आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की उपाध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मालती चौधरी, सचिव दीक्षा साहू, सलाहकार खुशबू यादव सहित सदस्य सुनीता कोसले, तारिणी साहू, हंशा, रोहिणी मरकाम, कंचन प्रधान, प्रतिक्षा, संगीता पांडे और क्षमा साहू का विशेष योगदान रहा। जानकी नगर की सभी महिलाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

सावन उत्सव के माध्यम से महिला मंडल ने समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता का संदेश दिया। समिति का उद्देश्य लोगों को एकजुट कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और मिल-जुलकर एक सभ्य एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here