Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर राजेश अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर राजेश अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

12
0

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा— “आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here