लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर की उपाध्यक्ष नेहा बंसल एवं भाजपा नेता सत्री बंसल ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नेहा बंसल एवं सत्री बंसल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बनाए रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लखनपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
नेहा बंसल एवं सत्री बंसल ने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा— “आइए मिलकर करें ये प्रण, देश की शान बढ़ाएं हम, हर दिल में हो देशभक्ति और भारत को और महान बनाएं हम।”







