नवगई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत नवगई के सरपंच फूलकुंवर सिंह एवं सचिव सिपाहीलाल ने समस्त ग्रामवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण अवसर है। यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देता है।
सरपंच फूलकुंवर सिंह एवं सचिव सिपाहीलाल ने ग्रामवासियों से आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांव को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि मजबूत गांव ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। ग्राम पंचायत नवगई को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण मिलकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
अंत में सरपंच फूलकुंवर सिंह एवं सचिव सिपाहीलाल ने सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।








