खोंड। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खोंड के सरपंच रामसकल सिंह एवं सचिव अमरकंटक ने समस्त ग्रामवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का गौरवपूर्ण अवसर है। यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सरपंच रामसकल सिंह एवं सचिव अमरकंटक ने ग्रामवासियों से आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से धरातल तक पहुंचाने के लिए पंचायत और ग्रामीणों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर गांव ही मजबूत भारत की नींव हैं। सभी ग्रामीण राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
अंत में सरपंच रामसकल सिंह एवं सचिव अमरकंटक ने ग्राम पंचायत खोंड के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।








