रसौकी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रसौकी की सरपंच श्रीमती रीता कुशरो एवं सचिव देवनाथ सिंह ने समस्त ग्रामवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ देश के विकास में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है।
सरपंच श्रीमती रीता कुशरो एवं सचिव देवनाथ सिंह ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है, जब पंचायत और ग्रामीण मिलकर एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता बनाए रखने के साथ स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रसौकी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सभी ग्रामीणों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित गांव ही सशक्त भारत की नींव हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को देशहित, समाजहित और ग्राम विकास के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
अंत में सरपंच श्रीमती रीता कुशरो एवं सचिव देवनाथ सिंह ने ग्राम पंचायत रसौकी के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।








