Home चर्चा में प्रदीप द्विवेदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

प्रदीप द्विवेदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

7
0

ओड़गी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदीप द्विवेदी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, ओड़गी ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एक अधिकार ही नहीं, बल्कि अनमोल उपहार है। आजादी का यह पावन पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है।

प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और एकता के साथ हम देश को और अधिक मजबूत एवं महान बना सकते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने सभी देशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here