Home कोरबा मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई बजरंगियों के कदम अखंड भारत के...

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई बजरंगियों के कदम अखंड भारत के संकल्प के साथ कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भव्य मशाल यात्रा

9
0
कोरबा, 14 अगस्त 2026। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कोरबा द्वारा शुक्रवार को कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर तक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के कारण कुछ समय के लिए व्यवस्थाओं में अवश्य कठिनाई आई, लेकिन बारिश भी बजरंगियों के उत्साह, अनुशासन और संकल्प को नहीं डिगा सकी।
बारिश के बीच बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता मशाल, तिरंगा एवं भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खंडित भारत को पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।
यात्रा के दौरान नई पीढ़ी को भारत के इतिहास और उसके विभाजन की परिस्थितियों से अवगत कराने का भी प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत का इतिहास केवल गौरव की गाथा नहीं, बल्कि हमें अपनी भूलों और विभाजन से मिली सीख को याद रखने की प्रेरणा भी देता है। अखंड भारत का संकल्प किसी के प्रति वैमनस्य का नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का संकल्प है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारत की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
मूसलाधार बारिश के बावजूद यात्रा का सफलतापूर्वक संपन्न होना बजरंगियों के दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत की एकता एवं अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कोरबा
“देश का बल — बजरंग दल”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here