Home चर्चा में कलेक्टोरेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण

कलेक्टोरेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण

5
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
इसके बाद कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर टंडन सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here