आरंग। ग्राम पंचायत चपरीद (समोदा), जनपद पंचायत आरंग, जिला रायपुर की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सोहना साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री उमेद साहू, उपसरपंच श्री ललित साहू, सचिव श्री शिवानंद साहू एवं समस्त पंचगण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारे वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त अनमोल विरासत है। इस विरासत को सुरक्षित रखना और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक सद्भाव और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए चपरीद को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने के लिए पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और एकता के साथ ग्राम विकास में सहभागी बनने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।








