Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर पंकज अग्रवाल ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर पंकज अग्रवाल ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

10
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने समस्त जिलेवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली।

पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस पर हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here