Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर अमर सुल्तानिया ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर अमर सुल्तानिया ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

11
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक अमर सुल्तानिया ने समस्त जिलेवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उनके बलिदानों के कारण ही आज हमारा देश स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि आज के दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के साथ देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। युवाओं की ऊर्जा और नागरिकों की सहभागिता से भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here