Home चर्चा में जल संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से मजबूत होगा भविष्य :...

जल संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से मजबूत होगा भविष्य : कार्यपालन अभियंता

6
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, मिनीमाता बांगो नहर क्रमांक-6, नंदेलीभाठा, सक्ती की ओर से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यपालन अभियंता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। आजादी के साथ मिली जिम्मेदारियों को समझते हुए देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और जल संसाधनों का संरक्षण एवं उनका बेहतर प्रबंधन आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। कृषि, पेयजल और विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने में जल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यपालन अभियंता ने कहा कि नहरों और जल संसाधन परियोजनाओं का बेहतर संचालन, जल का समुचित उपयोग तथा किसानों तक सिंचाई सुविधाओं की प्रभावी पहुंच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान देती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाने, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here