Home चर्चा में जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
उत्कृष्ट विवेचना एवं समयबद्ध शिकायत निराकरण के लिए अजाक थाने में पदस्थ ASI रामेश्वर प्रसाद यादव हुए राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार से सम्मानित
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. ने किया सम्मानित
ASI रामेश्वर यादव द्वारा एक वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, 15 से अधिक प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर उत्कृष्ट कार्य का किया प्रदर्शन
जांजगीर-चांपा जिले के अजाक थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को उत्कृष्ट विवेचना, प्रभावी जांच एवं कार्यवाही तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया है।
ASI रामेश्वर प्रसाद यादव द्वारा अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए एक वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया गया। वहीं 15 से अधिक प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी विवेचना एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।
उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रभावी विवेचना को देखते हुए 15 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें “गुरु घासीदास पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
 कर्तव्यनिष्ठ पुलिसिंग का मिला राज्यस्तरीय सम्मान 
रामेश्वर प्रसाद यादव की कार्यशैली में शिकायतों के त्वरित निराकरण, निष्पक्ष जांच और प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को राज्य स्तर पर सराहना मिलना जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है।
 जांजगीर चांपा पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण 
उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here