Home चर्चा में धीवर समाज महिलाप्रकोष्ठ ने मनाया सावन उत्सव

धीवर समाज महिलाप्रकोष्ठ ने मनाया सावन उत्सव

2
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग!  धीवर समाज आरंग नगर महिलाप्रकोष्ठ द्वारा 16 अगस्त 2026 रविवार को गोडवाना भवन राजगौरा आरंग में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया,सावन की हरियाली, उमंग और आपसी मेल मुलाकात से सराबोर इस आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. पूरे कार्यक्रम के दौरान सावन के पारंपरिक रंग और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली, कार्यक्रम की शुरुआत से ही महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजन को यादगार बनाया. महिलाप्रकोष्ठ की अध्यक्ष रजनी जलक्षत्री व बतौर अतिथि उपस्थित समाज प्रमुखों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, आपसी मेल-जोल बढ़ाना और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है ।
कार्यक्रम के पारंपरिक व्यंजन का स्टाल भी लगा था जिसे अपने अपने घरों से बनाकर लाया गया था। साथ ही , बच्चों का संस्कृतिक कार्यक्रम,सावन के गीत, हंसी-खुशी, खेल प्रतियोगिताएं और आपसी मेल-जोल के बीच महिला सावन उत्सव का आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। इस आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. पूरे कार्यक्रम के दौरान सावन के पारंपरिक रंग और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि आरंग नगर पालिका परिषद की पार्षद सुनीता विनायक धुरंधर, भानमती राकेश सोनकर , दीक्षा सूरज सोनकर , आरंग नगर व परिक्षेत्र धीवर समाज के प्रमुखगण शामिल हुए व विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान भी किए।
इस आयोजन में धीवर समाज महिलाप्रकोष्ठ से अध्यक्ष रजनी जलक्षत्री, कामनी जलक्षत्री, ओमेश्वरी जलक्षत्री, कुसुम जलक्षत्री, चुन्नी जलक्षत्री, आशा जलक्षत्री, चंद्रकांता जलक्षत्री, खेमलता जलक्षत्री, कविता जलक्षत्री, वीणा जलक्षत्री, ललिता जलक्षत्री, कलेश्वरी जलक्षत्री,रमा,
दुर्गा गनेशिया,कुंती, तारा,हेमा,अनिता, जया, उषा ,लीला, व समाज की महिलाएं  उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन  व आभार प्रदर्शन खुशबु जलक्षत्री ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here